क्या आप 'घी' खाने के सारे फायदों के बारे में जानते हैं? अगर नहीं तो जानें यहां

क्या आप 'घी' खाने के सारे फायदों के बारे में जानते हैं? अगर नहीं तो जानें यहां

सेहतराग टीम

खाने में अधिकतर लोग घी खाना पंसद करते हैं। कई लोग दाल हो या सब्जी सभी में घी डालकर खाना पंसद करते है। वहीं कई लोगों को रोटी में घी लगाकर खाना पंसद है। यही नहीं घी का सेवन हमारे सेहत को भी काफी फिट और तंदुरुस्त बनाता है। इन सब के अलावा कई तरह की अफवाहें भी उड़ती है, जैसे कि घी खाने से मोटापा बढ़ता है आदि। अगर आप भी ऐसा सोचते है तो आप गलत हैं। क्योंकि मोटापा कम करने में घी काफी लाभदायक है। जी हां बिल्कुल सही सुना अगर आपको अपनी चर्बी कम करनी है तो आप घी का सेवन करें जल्द ही आप अपने मोटापे से छुटकारा पा जाएंगें। इसके अलावा भी कई तरह के फायदे घी खाने से होते है। तो आइए जानते है कि घी के फायदें-

पढ़ें- सेहत और त्वचा के लिए जरुरी है दही, जानें इसके 6 फायदे

हार्मोन को करता है संतुलित -

देसी घी में विटामिन A, विटामिन K2, विटामिन D, विटामिन E के अलावा कई पोषक तत्व मौजूद होते है। इसका सेवन अन्य लोगों के अलावा गर्भवती स्त्री और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है।

त्‍वचा और बालों के लिए फायदेमंद -

घी से चेहरे की मसाज करने पर त्‍वचा की ड्रायनेस कम होती है और चेहरे की खोई नमी वापस आने में मदद मिलती है। इसके अलावा सिर पर भी घी की मसाज करना बालों के लिए फायदेमंद होता है। सिर पर घी की मसाज करने से बाल घने और चमकदार बनाने में मदद मिलती है।

मोटापा से दिलाता है राहत-

ऐसा भी माना जाता है कि घी का सेवन मोटापे से निजात दिलाने में मदद करता है। कहते हैं कि देसी घी में मौजूद सीएलए मेटाबॉल्जिम को सही रखता है, जिससे वजन कंट्रोल होने में मदद मिलती है। गाय के घी में कोलेस्ट्रॉल नहीं पाया जाता है जो शरीर में जमे, जिद्दी फैट को पिघलाकर मेटाबोलिज्म बढ़ाने में मदद करता है।

हड्डियों को मजबूत करें-

घी में भरपूर मात्रा में विटामिन K2 पाया जाता है, जो हड्डियों के लिए जरूरी तरल पदार्थ का निर्माण करने में मदद करता हैं। इसलिए घी के सेवन से हड्डियां भी मजबूत होती हैं।

कब्ज से दिलाता है राहत -

घी के सेवन से कब्ज जैसी समस्या से राहत मिलने में फायदा होता है। आयुर्वेद के अनुसार देसी घी पित्त का शमन करता है, साथ ही शरीर से विषाक्त पदार्थ को भी बाहर निकलने में मदद करता हैं।

इसे भी पढ़ें-

दिमाग को चुस्त व तेज रखने वाली 7 जरूरी चीजें

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।